फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: समस्याओं की चुनौतियों से जूझेगी शहर की सरकार

Tue, 09 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अब जब मतदान हो चुका है। 13 मई को मतगणना है। ऐसे में हर किसी की नजर आने वाली शहर की नई सरकार पर टिकी है। आम लोग कूड़ा से लेकर पानी की समस्या के साथ ही बाढ़ के संकट के स्थायी समाधान की आज संजोए हैं। ऐसे में शहर की नई सरकार के सामने जन सुविधाओं को पटरी पर लाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन



बलरामपुर नगर पालिका परिषद में कुल 25 वार्ड हैं। 72 हजार मतदाता वाली नगर पालिका में करीब एक लाख लोग रह रहे हैं। बीते साल शहर के लोगों को बाढ़ के संकट से जूझना पड़ा था। यहां तक कि शहर में भी नाव लगाकर लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई गई थी। पहलवारा के शोभित सिंह, नई बस्ती की ममता व भगवतीगंज के गिरजाशंकर का कहना है कि दरअसल, जल स्रोत जैसे नालों पर अवैध कब्जे हो गए। तालाब गुम हो गए। इसके कारण बाढ़ ने खूब कहर बरपाया। ऐसे में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता है।


जनसमस्याओं का हो समाधान
यहां पर जन समस्याओं से हर कोई जूझ रहा है। कहीं पर पानी का संकट तो कहीं पर कूड़ा निस्तारण की दिक्कत है, ऐसे में इसके समाधान का प्रयास किया जाए।
-राजेंद्र गुप्ता







शहर को स्वच्छ बनाने का हो प्रयास
नहर बालागंज में कूड़े से निकलने वाले धुएं से आम लोगों के जनजीवन पर असर पड़ रहा है। ऐसे में कूड़ा निस्तारण का प्रबंध करके शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

-फैजान अंसारी







पूरा हो सीवर लाइन का काम
जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए सीवर लाइन की योजना पास है। काम अधूरा पड़ा है। ऐसे में इसे पटरी पर लाकर सीवर लाइन का काम पूरा कराया जाए।
-दिव्यांग शेखर सिंह






पार्किंग का हो प्रबंध
शहर में कहीं भी पार्किंग का प्रबंध नहीं है। ऐसे में इसको लेकर प्रयास किया जाए। साथ ही टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
-साहिल शाह







शहर की समस्याएं एक नजर में
-सीवर लाइन का काम अधूरा पड़ा है। छह माह से यह काम ठप है। कई मोहल्लों में सीवर लाइन का पाइप डालने के लिए सड़कों की खोदाई करके उसे छोड़ दिया गया।
- कूड़ा निस्तारण को लेकर बनाया गया प्लांट लापरवाही की भेंट चढ़ गया। चारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही अन्य समस्याएं हैं। इसके कारण सड़क किनारे कूड़ा डंप किया जा रहा है।

- टैक्सी स्टैंड के नाम पर वसूली तो की जा रही है लेकिन, यात्री सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। ऐसे में यात्रियों को मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


- पार्किंग स्थल न होने के कारण सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाते हैं, इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसको लेकर आए दिन सवाल उठते हैं।

- पार्क हों या चौराहे, किसी का भी सुंदरीकरण नहीं किया गया है। सद्भाव मंडप भी अधूरा पड़ा है। इसके कारण लोगों को परेशानी होती है।

- पेयजल की पाइप लाइन पुरानी होने के कारण कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे कई मोहल्लों में गंदे पानी की आपूर्ति की भी समस्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें