फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय का जयघोष

Wed, 12 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-39-बलरामपुर के भगवतीगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग ।-स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा नगर मंडल और नगरपालिका परिषद की ओर से बुधवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रेलवे स्टेशन मोड़ से शुरू हुई यात्रा भगवतीगंज चौराहे तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नगरवासी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन


यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम और नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस मौके पर ईओ लाल चंद्र मौर्य, महंत गेल्हापुर बृजानंद, बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, संजय शुक्ल, डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिंदू विश्वकर्मा, डीपी सिंह बैस, ललिता तिवारी, मंजू तिवारी, झूमा सिंह, सरिता शुक्ल, आनंद राज श्रीवास्तव, संजय शर्मा, रमेश पाहवा, डॉ. राकेश चंद्र और गौरव मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें