फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन दिन बाद नाले से मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा। ग्राम हरनहवा के पूर्वी डीह निवासी फागू (65) का शव शनिवार को भांभर नाले में उतराता मिला। बृहस्पतिवार को शरीर का संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गए थे। रविवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। फागू निसंतान थे और अपने भतीजे पवन कुमार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे फागू भांभर नाले के पास गए थे। इसी दौरान अचानक शरीर का संतुलन बिगड़ने से वे नाले में गिर गए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें