फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बूढ़ी राप्ती में मिला युवक का शव, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। क्षेत्र के वनकटवा पतझी गांव निवासी अनूप कुमार श्रीवास्तव (40) का शव शनिवार की सुबह बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर मिला। वह शुक्रवार की शाम गांव से थोड़ी दूर पर स्थित अटल चौराहे पर चाय पीने गए थे। देर रात तक न आने पर पत्नी ने फोन किया तो बताया कि चाचा के साथ हैं। सुबह गांव के लोग अपने खेतों की तरफ गए तो नदी के पास अनूप का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

अनूप की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उनकी पत्नी कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि पुल के पास चाचा के साथ होने की जानकारी फोन पर दी थी। यह स्पष्ट नहीं बताया था कि कौन से चाचा के साथ हैं। इसके बाद सुबह शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने अनूप के चाचा सुधीर और ननके से बात की, दोनों ने बताया कि अनूप उनके साथ नहीं थे।
मृतक की बेटी विभा श्रीवास्तव, बेटा प्रिंस श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव व मां मालती श्रीवास्तव का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अंदेशा है कि मृतक पुल पर बैठे थे, किसी कारण गिर गए और उनकी मौत हो गई। पूरी रात शव नदी के किनारे पड़ा था, जिससे जानवरों ने दाएं तरफ गले से लेकर सीने तक नोच डाला है। मौत का कारण पोस्टमाॅर्टम से ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें