फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाया जाए अंकुश

Wed, 05 Apr 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते भर्मी आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बलरामपुर। मनमानी फीस वसूली व कापी-किताबों के बढ़े दामों को लेकर बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया।
विज्ञापन

जिला संयोजक लंकेश लालजी लहरी, सुनील कुमार उर्फ पप्पू चौधरी, राकेश चौहान, सुरेश पासवान, बाबादीन, पवन पासवान, अखिलेश पासवान, सोमई प्रसाद व रामतेज भारती आदि ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर शिक्षण संस्थाओं की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहना था कि निजी शिक्षण विद्यालयों में एडमिशन, फीस व स्टेशनरी पर मनमाना दाम वसूला जा रहा है। इसपर रोक लगाई जाए। इसके अलावा जिले में ही राजकीय विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाए। जिले के सभी नगर निकायों में एक भी सीट आरक्षित नहीं की गई है। निकाय चुनाव में एससी एसटी के लिए एक सीट आरक्षित की जाए। प्रदर्शन के बाद तीन सूत्री ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। इस अवसर पर अमरेंद्र यादव, कुलदीप कोरी, राहुल चौधरी, पिंटू चौधरी व अमरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें