फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कंबोडिया की राजदूत होंगी धम्म सम्मेलन की मुख्य अतिथि

विज्ञापन
कंबोडिया की राजदूत को आमंत्रित करते दिवाकर पटेल ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। लार्ड बुद्ध वेलफेयर फाउंडेशन से आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चैंटिंग एवं धम्म यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। संस्था के सचिव दिवाकर पटेल ने बताया कि भारत में कंबोडिया की राजदूत रथ मेनी ने 30 व 31 मार्च 2026 को जिले धम्म स्थली लालनगर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। जिला प्रशासन ने राजदूत का कार्यक्रम मिलने पर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


यही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने कंबोडिया की राजदूत को राज्य अतिथि का दर्जा देने का निर्णय लिया है। इससे भारत और कंबोडिया के बीच सांस्कृतिक एवं कूटनीतिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिवाकर पटेल ने बताया कि कंबोडिया की लगभग 90 प्रतिशत आबादी भगवान बुद्ध की अनुयायी हैं। ऐसे में इस आयोजन में उनकी भागीदारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व रखती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजन की विशेष उपलब्धि के रूप में धम्म ध्वज की स्थापना की जाएगी, जिसे विश्व का प्रथम ध्वज बताया जा रहा है। यह ध्वज भविष्य में बलरामपुर को बौद्ध पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें