फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जानलेवा हमले के आरोपी को पुणे से पकड़कर लाए, फिर छोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा। जानलेवा हमले के आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लाए जाने के बाद थाने से छोड़ दिए जाने का मामला सुर्खियों में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। वायरल ऑडियो में एक उपनिरीक्षक द्वारा चार लाख रुपये की मांग की बात सामने आई है। एसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित मो. अकरम ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर रात करीब 8:55 बजे उन पर एक बोलेरो सवार व्यक्ति ने वाहन चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया था। इस संबंध में गौरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें सादिक नामक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया था। पीड़ित के अनुसार विवेचक उपनिरीक्षक राकेश कुमार आरोपी सादिक को गिरफ्तार करने के लिए पुणे गए थे।
वह वहां से आरोपी को पकड़कर गौरा थाने लाए, लेकिन कुछ ही समय बाद उसे छोड़ दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि थाने में आरोपी की रिहाई के लिए रुपयों का लेनदेन किया गया। अकरम ने कहा कि मुझे कानून पर भरोसा है, एसपी को सारे सबूत दे दिए हैं। उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में पैसे की बात, मिले अहम साक्ष्य
पीड़ित ने एसपी को सौंपे गए साक्ष्यों में एक वायरल ऑडियो क्लिप भी दी है, जिसमें कथित रूप से एसआई राहुल कुमार चार लाख रुपये लेने की बात कर रहे हैं। अकरम ने बताया कि उन्होंने दारोगा राकेश कुमार के फ्लाइट टिकट की प्रति भी पुलिस अधीक्षक को सौंपी है, जिससे यह पुष्टि होती है कि आरोपी को पकड़ने के लिए वे पुणे गए थे। सूत्रों के अनुसार, एसपी ने इस मामले में गौरा थाने में तैनात दोनों उपनिरीक्षकों से प्रारंभिक पूछताछ भी की है। विभागीय रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
पीड़ित ने शिकायत की है। साक्ष्य के रूप में ऑडियो क्लिप और फ्लाइट का टिकट दिया है। उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें