फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन से जुड़ी मांगों को लेकर लेखपालों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
बलरामपुर सदर तहसील में प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। तहसील परिसर में मंगलवार को लेखपालों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरना प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने उतरौला एसडीएम को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ उतरौला के अध्यक्ष अभय चंद्र श्रीवास्तव व मंत्री मनोज यादव ने कहा कि वेतन विसंगति, उच्चीकरण, पदोन्नति एवं पेंशन सहित आठ सूत्रीय समस्याओं को लेकर लेखपालों का आंदोलन शुरू हुआ है।
विज्ञापन

पांच दिसंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा। अतिरिक्त चार्ज लिए गांवों का लेखपालों ने बस्ता वापस कर दिया है। लेखपालों के हड़ताल के चलते आय, जाति व निवास सहित सीमांकन व अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
धरने को मोहम्मद अकरम, अर्जुन प्रसाद, अरुण कुमार, राजेश, रवि श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा व सुरेश यादव आदि ने संबोधित कर आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील परिसर में भी लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन किया। सदर तहसील में लेखपालों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। वीर विनय चौराहे पर लामबंद होकर लेखपालों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें