फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गागर-चादर जुलूस के साथ 125वें सालाना उर्स का आगाज

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में निकाली गई गागर-चादर जुलूस में शामिल अकीदतमंद ।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
उतरौला। मोहल्ला रफी नगर स्थित बाबा हजरत ख्वाजा हसन जैनुल्लाह शाह शफी का 125वां तीन दिवसीय सालाना उर्स शुक्रवार को शुरू हो गया। कमेटी सदर महफूज गनी ने अकीदतमंदों के साथ सुबह मजार शरीफ को गुस्ल दिया।
विज्ञापन


दोपहर बाद कमेटी अध्यक्ष महफूज गनी के जेरे कयादत में मजार शरीफ से गागर और चादर का जुलूस निकाला गया। जुलूस हाटन रोड के रास्ते शाहजहानी शाह रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। इसके बाद जुलूस रजया हरनीडीह से होकर बाबा मलंग शाह की मजार पर पहुंचा और वहां भी चादरपोशी की गई।
इसके बाद जुलूस श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा और नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ राजा बाजार के सामने वाली गली से वापस बाबा ख्वाजा हसन जैनुल्लाह शाह शफी की मजार पर लौटा और दरगाह पर चादरपोशी की गई। अंत में मजार शरीफ पर फातिहा पढ़कर दुआ के साथ पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जुलूस में कमेटी सदस्य शहजाद, मंजूर कुरैशी, तफ्ज्जुल हसन, तजम्मुल हसन, जावेद आलम, अयूब हाशमी, करीम, अरबाज, साबिर, समीर, आरजू, मैनुद्दीन, रहीमुल हसन, सद्दाम हाशमी सहित भारी संख्या में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग अकीदतमंद शामिल हुए। कमेटी अध्यक्ष महफूज गनी ने बताया कि शुक्रवार रात को तकरीरी प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नात ख्वान जैनुल आबेदीन, सैफ रजा कानपुरी, आरिफ रजा, मखदूम मुबारक, रहीम रजा, जीशान रजा और रिजवान अहमद नात पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें