फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूर्व चेयरमैन की हत्या के मामले में हुई विवेचक की गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वर्ष 2022 में तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में शुक्रवार को न्यायालय में विवेचक अवधेश राज सिंह की गवाही हुई। जिरह के लिए सोमवार को तारीख तय की गई है। पूर्व चेयरमैन की हत्या के मामले में ललितपुर जेल में बंद पूर्व सांसद व माफिया रिजवान जहीर समेत अन्य पर आरोप है।
विज्ञापन

चार जनवरी 2022 की रात करीब 10.20 बजे तुलसीपुर में पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू के घर के पास उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज नेमत सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि चुनावी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया था। बाद में रिजवान जहीर को ललितपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए राजेश भारद्वाज के न्यायालय में हो रही है। उस वक्त मामले के विवेचक व वर्तमान में पचपेड़वा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह शुक्रवार को न्यायालय में पेश हुए। न्यायालय में विवेचक की गवाही कराई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें