फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चिकित्सालय का निरीक्षण कर परखी हकीकत

Mon, 22 May 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ ने सोमवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जरवा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों का बेहतर उपचार मुहैया कराने व सप्ताह में दो दिन आयुष आपके द्वार चिकित्सा शिविर लगाने का निर्देश चिकित्सकों को दिया। साथ ही निर्माणाधीन भवन का कार्य समय से पूूूरा कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए तुलसीपुर तहसील के जरवा, नेवलगढ़ के मजरे मचड़ी, बघेलखंड, रनियापुर, विशुनपुर विश्राम व रमईडीह में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण कराया जा रहा है। भवन लगभग तैयार हो चुका है, अब दरवाजा, खिड़की व बिजली संबंधी कार्य ही शेष रह गया है। निरीक्षण के बाद डॉ. दिग्विजय नाथ ने बसंतपुर में आयोजित आयुष आपके द्वार शिविर का जायजा लिया। डॉ. संजय कुमार कनौजिया व फार्मासिस्ट पशुपति नारायण मिश्रा को अस्पताल से आठ किलोमीटर की परिधि में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार करने की सलाह दी। इस अवसर पर राम बहादुर यादव, दिनेश कुमार व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें