बलरामपुर। जम्मू के रियासी में हुए आतंकी हमले में घायल छह श्रद्धालुओं को बुधवार की रात यहां लाकर बलरामपुर के संयुक्त चिकित्सालय के डेडीकेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को घायलों का हाल-चाल लेने पहुंचे डीएम अरविंद सिंह ने अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं पर जानकारी ली। परिजनों से वार्ता करते हुए डीएम ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिजनों के साथ खड़ा है, भविष्य में भी हर प्रकार की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने सीएमओ व सीएमएस को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि घायलों के इलाज में किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही न होने पाए। कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ डाक्टरों को भी लखनऊ से बुलवाने का प्रबंध करें।