फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 40 सदस्यों का कार्यकाल पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष समेत डीडीसी के 40 सदस्यों का बुधवार को कार्यकाल पूरा हो गया। डीएम श्रुति 14 जनवरी को जिला पंचायत के प्रशासक का जिम्मा संभालेंगी। जिला पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी अब डीएम करेंगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार मालवीय ने बताया कि 14 जनवरी 2016 को जिला पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों ने शपथ लेकर कार्य शुरू किया था। अध्यक्ष समेत जिले के 40 जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 13 जनवरी को पूरा हो गया है। डीएम को 14 जनवरी को जिला पंचायत के दायित्वों का निर्वहन करने का जिम्मा शासन स्तर से सौंपा जाएगा।
जिला पंचायत के अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए डीएम की निगरानी में कार्य किए जाएंगे। इस बाबत अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जारी पत्र में कहा है कि जिला मजिस्ट्रेट अपने अधिकार क्षेत्र में जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष और समितियों की सभी शक्तियां प्रशासक के पास होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें