फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उतरौला-मनकापुर मार्ग पर दस संभावित दुर्घटना स्थल चिह्नित

विज्ञापन
उतरौला मनकापुर मार्ग पर संभावित दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करते एआरटीओ व यातायात प्रभारी।-स्रोत:
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर उतरौला-मनकापुर मार्ग पर संभावित दुर्घटना वाले 10 स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन सभी संभावित दुर्घटना स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर सुधारात्मक उपायों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सड़क सुरक्षा समिति को सौंप दी गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एआरटीओ बृजेश ने यातायात प्रभारी उमेश सिंह के साथ 10 ऐसे स्थलों को चिह्नित किया जहां पर मार्ग दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है। एआरटीओ ने बताया कि निरीक्षण में मधुपुर पुलिया के पास गड्ढा भरने, स्पीड लिमिट और पुलिया संकेतक बोर्ड लगाने की जरूरत बताई गई है। इमलिया बनघुसरा क्षेत्र में रिपीटेड बार, स्पीड लिमिट बोर्ड और साइड रोड पर ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए। बनकटवा के पास साइड रोड पर ब्रेकर और स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने की आवश्यकता जताई गई है।
इसी तरह बढ़या पकड़ी पुल के पास साइड रोड पर स्पीड ब्रेकर और मुख्य मार्ग पर साइड रोड का संकेतक बोर्ड लगवाने की रिपोर्ट दी गई है। जैतिहवा बाजार में रिपीटेड बार और स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने, रानीपुर, पियाहार और घोड़चढ़ी पुलिया पर क्षतिग्रस्त पुलिया के संकेत और संकरी पुलिया के बोर्ड लगवाने का सुझाव दिया गया है। सुंदरघाट पुल पर क्रैश बैरियर की मरम्मत के साथ स्पीड लिमिट और घुमावदार सड़क के संकेतक लगाने, सोनापुर मोड़ रेहरा बाजार में स्पीड लिमिट, वाई-शेप मोड़ के संकेतक और रिपीटेड बार मार्किंग कराने की रिपोर्ट दी गई है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें