फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में कल तक बंद रहेगा तहसील परिसर

विज्ञापन
बलरामपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने से बंद किया गया तहसील गेट। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते तहसीलों व दफ्तरों में सरकारी कार्य काफी प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारी व कई वकीलों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 5 सितंबर तक के लिए तहसील व न्यायालय को बंद कर दिया गया है। ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर को पूरे परिसर को तत्काल सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम डॉ. नागेन्द्र नाथ यादव ने गुरुवार को बताया कि एक सितंबर को तहसील परिसर के पूल्ड हाउस कॉलोनी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसकी पत्नी तहसीलदार कार्यालय में तैनात है। इसके अतिरिक्त तहसील परिसर में ही कई अधिवक्ताओं को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा लखनऊ के निर्देश पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व प्रबंध में बरती जाने वाली सावधानियों को लागू किया जा रहा है।
डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर हॉटस्पॉट क्षेत्र को तीन सितंबर पूर्वाह्न से पांच सितंबर प्रात: 10 बजे तक तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार सदर कार्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। कार्यालय तहसीलदार व जिला सत्र न्यायालय के संपूर्ण भवन और परिसर को सैनिटाइजेशन की कार्रवाई ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर राकेश कुमार जायसवाल को अपनी देखरेख में कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें