फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरा किशोर, सिर में चोट लगने से मौत

Fri, 23 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-10-मुन्ना उर्फ सनी सोनी।-फाइल फोटो
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र के मटियरिया चौराहे के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे 15 वर्षीय किशोर की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से पिता, मां और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


लालपुर विशुनपुर निवासी मुन्ना उर्फ सनी सोनी बाइक से हरैया क्षेत्र के सिकंदर बोझी जा रहा था। मटियरिया चौराहे के पास अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोर सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय किशोर ने हेलमेट नहीं पहना था।

सनी की मौत से पिता हेमचंद्र सोनी, मां बड़का सोनी और छोटे भाई सतेंद्र सोनी सदमे में हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-10-मुन्ना उर्फ सनी सोनी।-फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें