फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंघवापुर गांव में शुक्रवार दोपहर बारिश के बीच अचानक बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिंघवापुर निवासी शारदा प्रसाद का बेटा अरविंद यादव (14) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के उत्तर गन्ने के खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गया था।
विज्ञापन

इसी बीच अचानक शुरू हुई बारिश के बीच बिजली गिरी। बिजली की चपेट में झुलसकर अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष सरोज ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। ग्राम प्रधान शांति देवी और हल्का लेखपाल राम सहाय ने घटना की पुष्टि की है। लेखपाल ने मामले की सूचना सदर तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें