फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में उतरे करंट से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के नई बाजार में पानी में उतरे करंट में चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। नई बाजार निवासी विनोद ने बताया कि उनका बेटा सौरभ (12) रविवार को खेलने के लिए घर से निकला था। तभी वह गंधेली पुलिया के पास पहुंच गया। वहां शिवमंदिर में बिजली की झालरों की सजावट की गई थी, जिसे बंदरों ने काट दिया था। झालर का तार मंदिर के बगल में भरे पानी में लटक रहा था, जिसमें करंट उतर आया।
विज्ञापन

सौरभ खेलते समय करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने सौरभ को पानी से निकालकर सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें