फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से बाढ़ पीड़ितों की बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाढ़ के बीच रविवार शाम हुई तेज बारिश ने कोढ़ में खाज का काम किया है। जिन स्थानों पर बाढ़ का पानी कम हो रहा था वहां फिर जलभराव हो गया है। शहर से लेकर गांवों तक सड़कें व गली मोहल्ले जलमग्न हैं। खेतों में पानी भर गया है। बारिश का सिलसिला रविवार देर शाम तक जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

बाढ़ के बीच बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बाढ़ के कारण छतों तथा ऊंचे स्थान पर रह रहे लोगों की बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। ये लोग बारिश में भीगने को मजबूर हैं। जलभराव के चलते संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका है।
बाढ़ की विभीषिका के बीच रविवार को जिला प्रशासन ने मुख्यालय के साथ-साथ तीनों तहसीलों में भी कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। बाढ़ पीड़ित लोग 24 घंटे कंट्रोल रूम में फोन कर समस्या दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें