फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करें शिक्षक

Wed, 13 Sep 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों का आह्वान किया गया कि वह विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान विषय में रोचक जानकारी देकर उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करें। प्रशिक्षण की समाप्ति पर हिस्सेदारी करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ डायट प्राचार्य हिफजुर्रहमान ने किया। डायट प्रवक्ता सपना वर्धन ने कहा कि गणित और विज्ञान विषय पर फोकस करके बच्चों में सभी शिक्षक वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें ताकि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकाधिक बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित की जा सकें। डायट प्राचार्य ने कहा कि बच्चों को सरल तरीके से गणित एवं विज्ञान सिखाया जाए। इससे बच्चों में गणित व विज्ञान विषय को लेकर व्याप्त डर दूर हो सकेगा।
प्रशिक्षक प्रदीप बाजपेई ने कहा कि आयत, वर्ग, और त्रिभुज की परिकल्पना को परिवेश से जोड़कर पढ़ाया जाए। कार्यक्रम में राजेश यादव, विजय जायसवाल, नफीस अहमद अंसारी, आसमा खान व रजनीश मिश्र सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें