फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने उपवास रखकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने शनिवार को मांगों को लेकर उपवास रखकर धरना दिया। इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस गोविंद राम को सौंपा। धरने के दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी। तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण कराया जाए।
विज्ञापन

वित्तविहीन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य, समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन व सेवा शर्तें लागू की जाए। वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता पुराने तर्ज पर की जाए। इसके साथ ही शिक्षकों ने कंप्यूटर व व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा देने, रुके महंगाई भत्ते को जोड़कर एरियर देने, चयन बोर्ड की धारा 25 को पूर्ववत बहाल करने, माध्यमिक शिक्षकों का ऑनलाइन स्थानांतरण साफ्टवेयर बनाकर प्रबंधक से एनओसी रहित स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ कराने और एनपीएस की सभी राशि राज्यांश सहित पीआरएएन खाते में स्थानांतरित करने की मांग की है।
इसके साथ ही डीआईओएस दफ्तर पर लंबित चयन व प्रोन्नति वेतनमान, लेखा पर्ची, मृतक शिक्षकों के स्थान पर आश्रितों की तैनाती, 31 मार्च तक सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों के देयों का भुगतान करने और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का एसीपी जारी करने की भी मांग की गई। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल ने की। इस अवसर पर मारुफ अहमद खां, अंजुम शकील, विष्णू प्रताप सैनी, अबूलैस, महेंद्र कुमार, बृजेश वर्मा, सुधाधर पांडेय, कुंवर अनूप सिंह, श्याम मनोहर तिवारी, गिरीश पांडेय, लालमणि, राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव व राकेश प्रताप सिंह सहित तमाम माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें