फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रेरणा एप के खिलाफ शिक्षकों ने गुरुवार को बीएसए दफ्तर में जमकर हंगामा किया। धरना-प्रदर्शन कर शिक्षकों ने प्रेरणा एप लागू करने का पुरजोर विरोध किया। प्रेरणा एप से निजता के अधिकार के उल्लंघन का शिक्षकों ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, संयुक्त मंत्री शिवकुमार सोनी, मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमणि मिश्र, काजिम अली अंसारी आदि ने कहा कि प्रेरणा एप लागू होने से शिक्षकों के निजता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है। प्रदेश सरकार की कोई भी साइट सुरक्षित नहीं है। महिला शिक्षकों व बेटियों के फोटो का दुरुपयोग हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी।
ब्लॉक सह समन्वयक/न्याय पंचायत समन्वयकों के पद पर कार्यरत शिक्षक अपने पद से त्यागपत्र देकर विभागीय अफसरों के उत्पीड़न का पुरजोर विरोध करेंगे। सहायक शिक्षक बिना किसी अतिरिक्त वेतन/पारिश्रमिक के प्रभारी हेडमास्टर के रूप में कार्य नहीं करेंगे। दूसरे स्कूलों का प्रभार भी शिक्षकों ने छोड़ने का निर्णय लिया है। निजी मोबाइल फोन से कोई भी सरकारी सूचना नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इन्हीं सब विसंगतियों को लेकर शिक्षक संगठन ने शिक्षक दिवस पर विरोध प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली, स्कूलों में भौतिक सुविधाएं, फर्नीचर, विद्युत पंखे, बाउंड्रीवाल, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था कराने संबंधी मुद्दों को भी धरना प्रदर्शन में शामिल किया गया। धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने संबोधित कर प्रेरणा एप लागू होने का विरोध जताया। धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें