फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों का सैनिटाइजेशन न होने से शिक्षकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विशिष्टि बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से सोमवार को दफ्तर पहुंचकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों ने स्कूलों का सैनिटाइजेशन न होने पर आक्रोश जताया। शिक्षकों ने बीएसए से स्कूलों को सैनिटाइज कराने और अन्य समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने की मांग की। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने शिक्षकों को समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की तरफ से बीएसए को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया। क्वारंटीन सेंटरों पर गैर राज्यों व जनपदों से आने वाले प्रवासियों को रखा गया। शासन से पत्र जारी होने के बाद भी क्वारंटीन सेंटर बनाए गए स्कूलों को अभी तक सैनिटाइज नहीं कराया गया है। स्कूलों में शिक्षकों को कोविड-19 का डर सता रहा है।
शिक्षकों ने मांग किया कि डाटा फीडिंग संबंधी सभी कार्य ब्लॉकों व बीआरसी केंद्रों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर से कराया जाए। शिक्षकों से फीडिंग कार्य न लिया जाए। संकुल शिक्षक का चयन शासनादेश के विपरीत किया गया है, इसमें मामले की जांच कराकर संकुल शिक्षक का चयन नियमानुसार किया जाए। यह भी कहा कि विद्यालयों की साफ-सफाई के लिए ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों के न आने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपते समय मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ल व महामंत्री तुलाराम गिरि आदि ने सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें