फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी कर नौकरी हथियाने वाला शिक्षक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जालसाजी कर नौकरी हथियाने वाले शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। कई बार जन सुनवाई में बुलाए जाने के बाद भी शामिल न होने पर बेसिक शिक्षा महकमा ने कार्रवाई की है। बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ विभागीय व पुलिस की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। बीएसए के निर्देश पर बीईओ पचपेड़वा ने संबंधित थाने में शिक्षक के खिलाफ शनिवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद ने शनिवार को बताया कि 13 दिसंबर 2010 को शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा के प्राथमिक विद्यालय कुटी रमतलहा में अजय मिश्र की सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती की गई थी। शिक्षक अजय को हेडमास्टर के पद पर उसी विद्यालय में पदोन्नति भी दी गई थी। 30 मार्च 2019 से शिक्षक अजय कुमार मिश्र लगातार बिना सूचना के स्कूल से गैरहाजिर हैं।
औचक निरीक्षण के दौरान इस बात की पुष्टि ग्रामीणों ने भी की है। बीएसए की तरफ से 25 अप्रैल 2019 को शिकायती पत्र के क्रम में शिक्षक को निलंबित कर सुनवाई के लिए बुलाया गया। सुनवाई में शामिल न होने पर पुन: शिक्षक को दो मई तथा 13 मई को शिक्षक के पते पर पत्र भेजा गया। समाचार पत्रों में भी प्रकाशन कराया गया।
विज्ञापन

इस सबके बावजूद बीएसए दफ्तर के सुनवाई में न तो शिक्षक उपस्थित हुआ और न ही अपना कोई पक्ष रखा। इन्हीं कारणों से कुटी रमतलहा के शिक्षक अजय मिश्र को नियुक्ति की तिथि से बर्खास्त कर दिया गया है। भविष्य में कोई भी दावा मान्य नहीं किया जाएगा।
बीएसए के निर्देश पर बीईओ पचपेड़वा ने पचपेड़वा थाने में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। बीएसए ने शिक्षा निदेशक, सचिव, सहायक शिक्षा निदेशक, डीएम, एसपी व सीडीओ सहित अन्य अफसरों को भी कार्रवाई से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें