फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शिक्षक-अभिभावक संवाद से संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य

Thu, 19 Nov 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। इसी उद्देश्य से एमएलके पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में बृहस्पतिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन और नैतिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ विभाग के प्रभारी अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने की। इसमें शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की शैक्षिक उन्नति के लिए अपने सुझाव साझा किए। कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता और समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के महत्व पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सहगामी पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण कराने के विषय पर भी विचार रखे गए।गोष्ठी में विद्यार्थियों को निर्धारित वेशभूषा में महाविद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। शिक्षकों और अभिभावकों के बीच नियमित संवाद से विद्यार्थियों की शैक्षिक कमियों को समझने और उन्हें दूर करने में मदद मिलती है। इससे विद्यार्थियों का नैतिक और व्यक्तित्व विकास भी बेहतर हो सकेगा। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ. दिनेश तिवारी, सीमा पांडेय सहित छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें