फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित

Wed, 08 Nov 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। टीबी के सभी संभावित मरीजों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक टीबी के मरीज का ब्यौरा निष्क्षय पोर्टल पर अपडेट हो जाए। जिन गांवों में टीबी के मरीज नहीं होंगे, उन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर वहां के प्रधान को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ मुकेश कुमार रस्तोगी ने दी। वह सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी कहा कि कार्यक्रमों की भौतिक व वित्तीय प्रगति से अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट किया जाए। टीबी के सभी संभावित मरीजों की जांच अवश्य होनी चाहिए। कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों की ब्लॉक स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा की जाए। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सजीवन लाल सहित कई चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें