फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आबादी से दूर सजेगी आतिशबाजी की दुकानें

Wed, 08 Nov 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दीपावली पर आतिशबाजी व पटाखा बिक्री की कोई भी दुकान आबादी क्षेत्र में संचालित नहीं होगी। जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने आतिशबाजी सामग्री की सभी दुकानों का संचालन आबादी क्षेत्र से दूर करने का निर्देश दिया है। वह बुधवार को त्योहारों के दौरान शहर में सुरक्षा इंतजाम के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के इंतजामों की समीक्षा बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टाखा बिक्री की सभी दुकानों पर आग बुझाने के संसाधनों की मौजूदगी को भी अनिवार्य बनाया गया है। ताकि अचानक कोई हादसा होने पर उसे प्रभावी तरह से रोका जा सके। एसडीएम व क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वह पटाखों के थोक विक्रेताओं के गोदाम आदि का भौतिक सत्यापन कर सुनिश्चित करें कि फुटकर दुकानों का संचालन आबादी क्षेत्र में न हो।
डीएम ने कहा कि धनतेरस व दीपावली खरीददारी व खुशियों का त्योहार है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिए बाजारों में आते हैं। ऐसे में स्नैचिंग व महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाएं न हो, इसके लिए बाजारों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करा जाए कि बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील अवस्था में है अथवा नहीं। कहा कि त्योहार के दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के साथ ही सभी सीएचसी व पीएचसी पर भी चिकित्सकों की उपस्थित रखी जाए। बैठक में पुलिस व प्रशासन के साथ अन्य विभागों के अफसर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें