फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हिंदी व अंग्रेजी शब्द लेखन में दिखाई प्रतिभा

Sat, 15 Nov 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। सोनपुर की संकुल स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को कंपोजिट विद्यालय टेगनवार में हुआ। प्रतियोगिता में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिंदी व अंग्रेजी शब्द लेखन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में पदुमचक्की प्राथमिक स्कूल के छात्र मनोज पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर कला के छात्र अभिषेक कुमार अव्वल रहे। कंपोजिट स्कूल के प्राइमरी वर्ग में कंपोजिट विद्यालय संगीतपुर के छात्र प्रवीण कुमार को पहला स्थान मिला।
कंपोजिट स्कूल के जूनियर वर्ग में कंपोजिट विद्यालय टेगनवार के छात्र अंकित कुमार ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों में उत्साह और सीखने की ललक देखने को मिली। निर्णायक मंडल के सदस्य संतोष उपाध्याय, सौभाग्य पाठक और बबलू राम ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, उच्चारण और लेखन क्षमता की सराहना की। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें