फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण कर आने वाली पीढ़ी को बचाने का लें संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जल संरक्षण कर आने वाली पीढ़ी को हमें बचाने का संकल्प लेना होगा। पानी की कमी के चलते पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है। खतरे के प्रति हम सभी को सावधान रहना होगा। यह बातें सदर विधायक पल्टूराम ने श्रीदत्तगंज ब्लॉक के पिपरी कोल्हुई व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने हरैया सतघरवा ब्लॉक के अकबरपुर कलां गांव में शनिवार को जल संरक्षण एवं संचयन दिवस पर श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कहा कि जल जीवन है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश, सीडीओ अमनदीप डुली, उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, बीडीओ श्रीदत्तगंज एके दुबे, ब्लॉक प्रमुख सगीर आलम खान, लोक कल्याण मित्र कीर्ति वर्धन पांडेय, डीपीआरओ नरेश चंद्र व ग्राम प्रधान आदि ने सदर विधायक के साथ पिपरी कोल्हुई गांव में श्रमदान कर तालाब खोदाई में योगदान दिया।
डीएम ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों के बीडीओ मनरेगा योजना से अपने-अपने ग्राम पंचायतों में तालाबों का निर्माण कराकर जल संरक्षण पर कार्य कर सकते हैं। मनरेगा योजना से कार्य होने पर जहां जल की बचत की जा सकती है वहीं श्रमिकों को भरपूर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैें।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक ने अकबरपुर कलां गांव में पौधरोपण किया। सामुदायिक भवन व पंचायत भवन का भी निर्माण कराएं। भू जल स्तर में सुधार एवं भविष्य में जलापूर्ति आदि में वर्षा जल संचयन का बेहतर योगदान होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री जल संचयन योजना का शुभारंभ भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें