फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सरकारी जमीन से पेड़ काटने के मामले में करें कार्रवाई

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला तहसील में ​शिकायत दर्ज करवाते फरियादी।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर/उतरौला। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार दोपहर करीब 12.35 बजे डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई रहे थे। इस दौरान उतरौला तहसील के ग्राम बभनी बुजुर्ग निवासी मनोज शर्मा ने प्रार्थनापत्र दिया कि उनके गांव में ग्राम समाज की जमीन में पेड़ लगे थे, बिना परमिट के हरे पेड़ काट लिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम उतरौला राजेंद्र बहादुर को जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तीनों तहसीलों में 80 फरियादियों ने प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें सिर्फ नौ की निस्तारण हुआ। डीएम ने एक्सईएन जलनिगम शहरी राजेंद्र कुमार से अनुपस्थित पर जवाब-तलब किया है, साथ ही वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उतरौला ग्रामीण के कुर्बान ने सड़क मरम्मत, बभनी बुजुर्ग के आरिफ ने पैसा निकालने के बाद भी मंदिर की बाउंड्रीवॉल का निर्माण न कराने व अधीनपुर रेहरा के राकेश सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक दबंग पर निर्माण सामग्री उठा ले जाने की शिकायत की। डीएम व एसपी ने निर्देश दिया कि जमीन के विवाद के मामलों का पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराए।
डीएम व एसपी के समक्ष 34 फरियादियों ने प्रार्थनापत्र दिए, जिसमें तीन का निस्तारण हुआ। तुलसीपुर तहसील में एसडीएम अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मामलों की सुनवाई हुई। 19 ने प्रार्थनापत्र दिए, जिसमें चार का निस्तारण हुआ। सदर तहसील में एसडीएम संजीव कुमार यादव की अध्यक्षता में मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें 27 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें