फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कोलकाता में चमके जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी, लाए आठ मेडल

Fri, 02 Jan 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के पहलवारा में विजेता ताइक्वांडो ​खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
बलरामपुर। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। 28 से 31 दिसंबर तक बंगाल ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिले के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम सफलता हासिल करके जिले में लौटने पर शुक्रवार को बलरामपुर ताइक्वांडो संघ की ओर से पहलवारा स्थित ताइक्वांडो एकेडमी इंडोर हॉल में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव तथा डॉ. अब्दुल कय्यूम ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को सराहा। कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और लगन के बल पर जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। खिलाड़ियों से भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही गई।
इन्होंने जीते पदक
सब जूनियर बालक वर्ग में आध्यात्म प्रताप पाल, अनमोल मौर्य और हितेंद्र ने स्वर्ण पदक जीते। कैडेट बालक भार वर्ग में आदर्श मौर्य ने स्वर्ण जबकि हरिओम कश्यप ने रजत पदक अर्जित किया। कैडेट बालिका वर्ग में साक्षी सिद्धार्थ को कांस्य पदक मिला। जूनियर वर्ग में अमन पांडे और सानिया खान ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं शचि कश्यप क्वार्टर फाइनल में मणिपुर की खिलाड़ी से मात्र एक अंक से हारकर सेमीफाइनल में प्रवेश से चूक गईं। सब जूनियर बालक वर्ग में यूपी टीम ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें बलरामपुर के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के कोच के रूप में जियाउल हशमत और सहायक कोच के रूप में कृष्ण कुमार पाल ने टीम का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें