फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निकाली गई श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की झांकी

Fri, 26 Jan 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के वात्सल्य पब्लिक स्कूल एवं वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता की मनमोहक झांकी निकाली गई। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने किया। इस मौके पर छात्र कृष्णा पांडेय ने भगवान श्रीराम, हिमांशु ने लक्ष्मण तथा आराध्या शर्मा ने सीता के वेश में आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। विद्यालय में बनाए गए पंचवटी आश्रम में मां साबरी के मीठे बेर भगवान श्रीराम ने खाए। साथ ही बच्चों ने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। माही पांडे, सिमरन पांडेय, मीनाक्षी व आराध्या ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें