बलरामपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डिप्टी जेलर संयोगिता यादव सहित दो लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिला कारागार बलरामपुर के जेलर शैलेश सिंह सोनकर ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य के लिए डिप्टी जेलर संयोगिता यादव को आईजी सिल्वर कमंडेशन डिस्क अवार्ड व हेड जेल वार्डन कामता भार्गव को अच्छे कार्य के लिए हीरक कमंडेशन डिस्क पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)