फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सम्राट अशोक की जयंती पर निकाली राष्ट्रीय प्रतीकों की झांकी

विज्ञापन
बलरामपुर में सम्राट अशोक की जयंती पर निकाली गई शोभायाज्ञा।
विज्ञापन
बलरामपुर/ गैसड़ी। चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को बलरामपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र पचपेड़वा में राष्ट्रीय प्रतीकों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय जानवर, राष्ट्रीय फूल, अशोक चिह्न, सम्राट अशोक व उनके वंशजों की तस्वीरों के साथ जल ही जीवन है की झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

शहर में सम्राट अशोक सेवा संस्थान की ओर से निकली शोभायात्रा बुद्धा पार्क से शुरू होकर पीपल तिराहा, वीर विनय चौराहा, अंबेडकर तिराहा, मेजर चौराहा, चौक, सराय फाटक होते हुए गोंडा रोड स्थित संतोषी माता तिराहे पर वापस बुद्धा पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में संस्थान के संस्थापक प्रभु नाथ मौर्या, महादेव साहू, श्यामू मौर्य, विकास मौर्य व धर्मपाल मौर्य सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। पचपेड़वा में मौर्य महासभा की शोभायात्रा ग्राम भगवान शिवपुर से गनेशपुर, पचपेड़वा होते हुए रजडेरवा में संपन्न हुई।
वक्ताओं ने अशोक सम्राट के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। बताया कि कैसे उन्हें कलिंग विजय के बाद युद्ध से नफरत हुई और उन्होंने भगवान बुद्ध की शरण में जाकर अहिंसा का मार्ग अपनाया। मौके पर संस्थापक टीकाराम मौर्य, अध्यक्ष सुशील कुमार मौर्य, सनी देओल मौर्य, जिला प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य, श्यामू मौर्य, दीपक मौर्य, सत्य प्रकाश मौर्य, रामसनेही मौर्य, अभिमन्यु मौर्य , गंगोत्री विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें