बलरामपुर के भगवतीगंज मंडी समिति में धान बेचने आए किसान को मिठाई खिलाते डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुम?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले में छठवें दिन धान खरीद की बोहनी हो गई। भगवतीगंज स्थित मंडी समिति के क्रय केंद्र पर बुधवार को 125 क्विंटल धान खरीदा गया। धान बेचने आए अन्नदाता को डिप्टी आरएमओ ने नरेंद्र कुमार तिवारी ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। अपनी मांगों को लेकर पीसीएफ के कर्मचारी लामबंद है जिसके चलते जिले के 11 क्रय केंद्रों पर अभी तक धान खरीद शुरु नहीं हो सकी है।
डिप्टी आरएमओ ने कहा कि सेवरहा के गजराज सिंह ने खाद्य विभाग की तरफ से संचालित मंडी परिषद के क्रय केंद्र पर पहले दिन 125 क्विंटल धान बेचा है। धान खरीद की जिले में शुरुआत हो चुकी है। जिले के 23 केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी।
पीसीएफ, यूपीएसएस व खाद्य विभाग को 10,700 मिट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने का 28 फरवरी तक समय दिया गया है। पीसीएफ के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धान खरीद का बहिष्कार कर रहे है जिसके चलते जिले में 11 केंद्रों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। बाकी बचे खाद्य विभाग व यूपीएसएस के 12 केंद्रों पर धान खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है।