फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गैरहाजिर पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। करीब एक सप्ताह से अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से गैरहाजिर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि कई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहते हैं। इससे न केवल राजकीय कार्य प्रभावित होता है बल्कि ऐसे अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होती देख समर्पित भाव से अपना कर्त्तव्य निभाने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल भी गिरता है। अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने वाले पुलिसकर्मियों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
कोतवाली नगर में तैनात मुख्य आरक्षी अमरनाथ यादव, पुलिस लाइंस में तैनात आरक्षी राजेश कुमार गुप्ता तथा उतरौला कोतवाली में तैनात आरक्षी गोविंद प्रसाद वर्मा करीब एक सप्ताह से गैरहाजिर थे। इन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें