फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लंबी कूद में सुनीता, दौड़ में चंद्रशेखर बने विजेता

Sat, 30 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाल नगर सिपहिया में एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में सुनीता व दौड़ में चंद्रशेखर ने बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राज कुमार जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता में 60 विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में सुनीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में संजय आर्य तथा दौड़ में चंद्रशेखर ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रवि प्रकाश, संच प्रमुख, लक्ष्मणजी, सरोज आंचल, त्रिलोकी, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें