फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विवेचना में गड़बड़ी की शिकायत पर दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 30 Oct 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विवेचना के दौरान भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने श्रीदत्तगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से थाने से हटाकर पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक महेंद्र यादव के खिलाफ एक मामले की विवेचना के दौरान भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 29 अक्तूबर को उन्हें थाना श्रीदत्तगंज से पुलिस लाइन स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया। साथ ही, प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए सीओ उतरौला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच अधिकारी संबंधित मामले के तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करेंगे। जांच पूरी होने के बाद सामने आए निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें