फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टीएलएम के प्रयोग से रोचक बनती है पढ़ाई

Thu, 20 Apr 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। न्याय पंचायत बनघुसरी के प्राथमिक विद्यालय जानकीजोत में संकुल शिक्षकों की बैठक हुई। निपुण भारत योजना, टीएलएम विधि से शिक्षण कार्य, प्रेरणा पोर्टल, यू डायस पर फीडिंग सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डायट के मेंटर गोविंद कुमार यादव ने कहा कि शिक्षण पद्धति को रोचक बनाने के लिए कक्षा में टीएलएम का प्रयोग जरूरी है। इसके जरिए कठिन से कठिन विषय बच्चों को आसानी से समझाया जा सकता है। कहा कि शिक्षक सामाजिक व भावनात्मक जुड़ाव से संबंधित गतिविधियों पर ज्यादा फोकस करें, जिससे बच्चों को विषय-वस्तु समझाने में कठिनाई न हो। बैठक में प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश वर्मा, आलोक कुमार श्रीवास्तव, सच्चिदानंद गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव व निलय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय मध्यनगरी में मासिक संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संकुल प्रभारी राहुल श्रीवास्तव ने की। आदर्श-निपुण विद्यालय बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। प्रधानाध्यापिका आरती सिंह ने कहा कि विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए गांव में अभिभावकों को जागरूक करना जरूरी है। बैठक में प्रेरणा पोर्टल, डीबीटी अप यू डायस प्लेस पर चल रही फीडिंग के संबंध में भी फीडबैक लिया गया। प्रधानाध्यापक यशोदा, देवदत्त मिश्रा, अर्चना दुबे, सतीश चंद्र यादव व चौधरी विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें