फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डीएम के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, बढ़ी सतर्कता

Thu, 20 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को डीएम के माता-पिता भी कोरोना की चपेट में आ गए। जांच में कोविड पॉजिटिव होने के बाद उन्हें बहादुरापुर स्थित जिलाधिकारी आवास में होम क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही यहां पर 10 अन्य लोगों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि डीएम आवास में हुई सैंपलिंग में अन्य सभी दस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां पर पीएचसी जोकहिया से डॉक्टर की टीम तैनात की गई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या सात है।
बताया कि कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए अस्पतालों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। चिकित्सकों को संभावित लक्षण वाले सभी मरीजों की कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया गया है। लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थल व अस्पताल जाते समय मास्क अवश्य लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें