फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शोध कार्य लिखने की विधि से विद्यार्थियों को कराया गया अवगत

Tue, 06 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से मंगलवार को शोध लेखन विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को शोध लेख लिखने की विधि से अवगत कराते हुए शोध पत्र के शीर्षक, उद्देश्य, पद्धति, आंकड़ों के विश्लेषण और निष्कर्ष को व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता मनोविज्ञान विभाग के डॉ. राजर्षि मणि त्रिपाठी ने शोध लेख लिखने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शोध पत्र तैयार करते समय विषय के अनुरूप शीर्षक का चयन, शोध का उद्देश्य निर्धारित करना, अध्ययन की पद्धति तय करना, आंकड़ों का विश्लेषण और निष्कर्ष को क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के नेतृत्व और समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह के निर्देशन में हुआ। संचालन डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य नियंता प्रो. वीना सिंह, सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा, शिक्षा शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार मौर्य, मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. देवेंद्र चौहान व मणिका मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें