फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छात्रों ने अभिभावकों को मतदान कराने का लिया संकल्प

Tue, 02 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हम शपथ लेते हैं कि चार मई को मतदान के दिन अपने माता-पिता तथा सभी सगे संबंधियों, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। परिवार के बुजुर्ग मतदाताओं को सहारा देकर उन्हें केंद्र तक ले जाकर मतदान कराएंगे, मंगलवार को जिले के 150 स्कूलों में मतदाता जागरूकता को लेकर विद्यार्थियों को यह संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन



एमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अहम योगदान है। आज के छात्र कल का भविष्य हैं। ऐसे में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इन्हें जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यक्रम में एमपीपी इंटर कॉलेज के अतिरिक्त डीएवी इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के शिक्षकों व छात्रों ने हिस्सा लिया।


आयोजक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान के नारे के साथ सभी को आगे आना होगा। संचालन प्रवक्ता सुरेश कुमार ने किया। इस मौके पर साधना पांडेय, अजय बिहारी चौधरी, अजय कुमार सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ल, गीता गौतम, मीना वर्मा, राम आशीष आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त उतरौला व तुलसीपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीआइओएस ने दावा किया कि 150 स्कूलों के 25 हजार छात्रों ने अभिभावकों को मतदान कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



डिवाइन पब्लिक स्कूल में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने मतदान के बारे में जानकारी दी। मतदान की प्रक्रिया का नाट्य रूपांतरण किया गया। इस मौके पर जूली पांडेय, सुमन मिश्रा, अंशु श्रीवास्तव, सोनी, सुनीता मिश्रा, ऊषा चौहान व सुधा पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें