फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छात्र-छात्राओं ने वेशभूषा प्रतियोगिता में बिखेरा जलवा

Sat, 10 Feb 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में शुक्रवार को भारत अंतरिक्ष सप्ताह के तहत दो दिवसीय श्रीराम अंतरिक्ष वेधाशाला उत्सव का शुभारंभ हुआ। उत्सव के पहले दिन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वेशभूषा प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के किरदारों को निभा कर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

उत्सव के पहले दिन श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा, वृक्षारोपण, संजीवनी पर्वत व श्रेष्ठ गणों का सम्मान विषय पर किसी किरदार को निभाते हुए दो से पांच मिनट का वीडियो बनाना था। प्रतियोगिता में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दृश्य का मंचन छात्रों ने किया। हर्षिता श्रीवास्तव ने माता सीता की भूमिका निभाते हुए अशोक वाटिका में वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर राज मिश्र ने हनुमानजी का किरदार निभाते हुए संजीवनी बूटी लाने का मंचन करते हुए वीडियो बनाया। प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. एसपी मिश्र व सह संयोजक डॉ. दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि इस वीडियो को भारत अंतरिक्ष सप्ताह समिति के वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। समिति द्वारा चयनित वीडियो को प्रथम पुरस्कार के बतौर दस हजार, द्वितीय पुरस्कार के लिए पांच हजार व तृतीय पुरस्कार के लिए 2500 रुपये की नकद राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. वीणा सिंह, डॉ. जितेंद्र भट्ट, डॉ. साक्षी शर्मा, सौम्या शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें