फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश इंडिया गठबंधन के सबसे बड़े नेता : मसूद

Sat, 10 Feb 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मसूद आलम खान ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को इंडिया गठबंधन का सबसे बड़ा नेता करार दिया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता पाने के बाद भी जनता से वायदे तो पूरे किए नहीं सिर्फ धार्मिक उन्माद को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि विकास, महंगाई व बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे से लोगों का ध्यान हटा रहे।
विज्ञापन



श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में अपनी पैठ मजबूत बनाने में जुटे सपा नेता ने तुलसीपुर व गैसड़ी क्षेत्र का भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा जनता व जनहित के मुद्दे व गरीबों, कमजोरों दलितों पिछड़ों के हितों को दरकिनार कर सभी के साथ घोर अन्याय कर रही है। इस दौरान रामराज यादव, जियाउर्रहमान खान, डा. एहसान खान, हाजी मुश्फिक अहमद खान, सुरेश पासवान सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें