बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। जिसमें पहली से 10वीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। आजाद हाउस ने पहला स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डाॅ. एमपी तिवारी ने किया। आजाद हाउस, गांधी हाउस, सुभाष हाउस एवं टैगोर हाउस के बीच प्रतियोगिता हुई। कक्षा एक, दो व तीन की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए आजाद हाउस ने बाजी मारी। सुभाष हाउस ने दूसरा, गांधी हाउस ने तीसरा तथा टैगोर हाउस ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 4 व 5 में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गांधी हाउस को पहला, आजाद हाउस को दूसरा, सुभाष हाउस को तीसरा और टैगोर हाउस को चौथा स्थान मिला। कक्षा 6, 7 व 8 की प्रतियोगिता में गांधी हाउस ने प्रथम, टैगोर हाउस ने द्वितीय, आजाद हाउस ने तृतीय तथा सुभाष हाउस ने चौथा स्थान हासिल किया। इसी तरह कक्षा 9 एवं 10 में सुभाष हाउस को प्रथम, टैगोर हाउस को द्वितीय, गांधी हाउस को तीसरा और आजाद हाउस को चौथा स्थान मिला।
अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय, राघवेंद्र त्रिपाठी, एके तिवारी, आलोक यादव, उर्वशी शुक्ला, लता श्रीवास्तव व किरन मिश्रा आदि मौजूद रहे।