फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्यार्थियों को बताईं राष्ट्रीय शिक्षा नीति की खूबियां

Fri, 04 Aug 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में शुक्रवार को बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परिचयात्मक बैठक हुई। छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लाभ से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह व आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर प्रो. तबस्सुम फरकी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य नियंता ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के अनुशासन व नियंता मंडल के कार्यों से परिचित कराया। आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की खूबियां गिनाते हुए पुस्तकालय से मिलने वालीं सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
रोजगारपरक शिक्षा प्रभारी प्रो. एसपी मिश्र ने हाॅस्टल व वोकेशनल विषयों के बारे में अवगत कराया। परीक्षा प्रभारी सदगुरु प्रसाद ने परीक्षा फाॅर्म भरने में बरती जाने वाली सावधानी और परीक्षा के बाद होने वाली दिक्कतों के बारे में अवगत कराया। एनसीसी ऑफिसर डॉ. डीके चौहान ने एनसीसी के बी व सी प्रमाणपत्र में प्रवेश प्रक्रिया और सामान्य नौकरी व फोर्स की नौकरी में मिलने वाले छूट की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य शिक्षकों ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी। बैठक में डॉ. तारिक कबीर, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. शिव महेंद्र, डॉ. प्रखर त्रिपाठी व डॉ. कृतिका तिवारी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें