फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्यार्थियों ने विवि बनवाने के लिए सीएम को भेजे पोस्टकार्ड

Sat, 08 Apr 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ स्कूली बच्चे पोस्टकार्ड अभियान चला रहे हैं। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड लिखकर बलरामपुर में ही राजकीय विश्वविद्यालय निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन



शहर के कॉन्वेंट स्कूल धुसाह में बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने हमें चाहिए विश्वविद्यालय के नारे के साथ मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे हैं। समाजसेवी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि बलरामपुर व श्रावस्ती जिला शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के सबसे निचले पायदान पर है। आजादी के बाद से ही जिले में शैक्षिक स्तर में अपेक्षित सुधार न होने के कारण ही जिले पर पिछड़ेपन का कलंक लगा है। बलरामपुर में मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना होने से न सिर्फ युवाओं को बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा, बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए युवाओं को महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा।


शाश्वत सेवार्थ समिति के अध्यक्ष योगेश तिवारी, कोषाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, शिवम पाठक, मनीष मिश्र, प्रमोद शुक्ल, आनंद वर्धन सिंह, विमल मौर्य, विवेक अग्रवाल, आशीष मिश्र, आर्य तिवारी, आकांक्षा पाठक, बालकृष्ण शुक्ला व सतीश मिश्र ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें