फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घरवालों को सरप्राइज देने निकले थे, हो गए हादसे का शिकार

Sat, 08 Apr 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हादसे में परिवार के छह लोगों की मौत की सूचना से हरीश शाह के घर में कोहराम मच गया। वह कुछ रिश्तेदारों संग आनन-फानन बलरामपुर पहुंचे। यहां पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखते हरीश बार-बार बस यही कह रहे थे, कि हे भगवान हमने किसी का क्या बिगाड़ा था जो मेरा परिवार उजड़ गया। पास खड़े रिश्तेदार किसी तरह हरीश को संभाल रहे थे।
विज्ञापन



देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के चकवा बंकुल गांव निवासी हरीश शाह ने बताया कि पहले वह भी नैनीताल में ही रहकर नौकरी करते थे। अब उनका बेटा सोनू वहीं सेंचुरी पेपर मिल में नौकरी करता था। छोटी बेटी खुशी व बेटा रवि भी वहीं रहते थे। सोनू की कमाई से ही परिवार का गुजारा होता था।


हरीश ने बताया कि शुक्रवार सुबह सोनू व अन्य सभी से बात हुई थी, सभी खुश थे। कह रहे थे कि छुट्टी मिलेगी तो घर आएंगे। फिर अचानक देवरिया के लिए क्यों निकल पड़े, कुछ नहीं पता। रात में जब पुलिस का फोन आया तब हादसे की खबर मिली। हरीश ने बताया सेंचुरी पेपर मिल के कुछ कर्मचारियों से बात हुई तो पता चला कि सोनू परिवार के साथ दोपहर तीन बजे निकले थे। वह बिना सूचना के देवरिया आकर सरप्राइज देना चाहते थे। हरीश कहते हैं कि ये हादसा ही ऐसा सरप्राइज हो गया कि हमारा तो सब कुछ छिन गया।
विज्ञापन



हादसे की सूचना पर सदर विधायक पल्टूराम ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने सीएमओ से बात करके शवों को देवरिया भिजवाने की व्यवस्था करने को कहा।



जिंदगी भर का गम दे गया हादसा
रवि ने देवरिया से ही यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद वह सोनू के पास चला गया था। हरीश ने बताया कि वह रवि की शादी तय करने की तैयारी कर रहे थे। हरीश के बड़े बेटे सुदामा ने बताया कि सोनू बहुत हंसमुख था। वह हमेशा परिवार का ख्याल रखता था। ये हादसा जिंदगी भर का गम दे गया।



कार में बुरी तरह से फंस गए थे सभी
पुलिस के मुताबिक सोनू कार चला रहे थे। बगल की सीट पर उनकी पत्नी सुजावती मासूम बेटे दिव्यांशु को गोद में लेकर बैठी थीं। पीछे की सीट पर रवि, खुशी व रूचिका थी। हादसा इतना भीषण था कि सोनू का सिर स्टेयरिंग में फंस गया। जबकि पत्नी डैशबोड के नीचे फंस गई थी। अन्य सभी भी सीट के नीचे दब गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें