फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्यार्थियों ने ली औषधीय पौधों के गुणों की जानकारी

Sat, 15 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों के दल ने शुक्रवार को केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौध अनुसंधान संस्थान (सीमैप) लखनऊ का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने औषधीय एवं सगंध पौधों के गुणों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन



महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन, डॉ. मोहम्मद अकमल व डॉ. शिव महेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सीमैप लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रमेश श्रीवास्तव से बातचीत की। संस्थान के शोधार्थी हिमांशु, योगेश व रवि ने संस्थान का भ्रमण कराया तथा छात्र-छात्राओं को पौधों के बारे में जानकारियां दी। संस्थान में लगे औषधीय व सगंध पौधों को दिखाया तथा उन पौधों से तेल प्राप्त करने की विधि भी बताई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मानव उपवन की सैर भी कराई गई।


मानव उपवन में जावा सिट्रोनेला, पामारोजा, खस जिरेनियम, अश्वगंधा व मेंथा पौधों के साथ लगभग 140 औषधीय व सगंध पौधों के संग्रह को दिखाया गया। इसमें से अधिकतर पौधे मस्तिष्क, हृदय, यकृत तथा गुर्दे आदि की बीमारियों में दवा के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। भ्रमण दल में श्रवण कुमार, राहुल यादव, राहुल कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, विपिन तिवारी, सौम्या शुक्ला व राशि सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें