फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इतिहास के प्रश्नपत्र में वर्ष व तारीखों में उलझे छात्र

विज्ञापन
बलरामपुर में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जानकारी लेती डीआईओएस मृदुला आनंद।-स्रोत: ​विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाओं में बुधवार को दूसरी पाली में इतिहास विषय का पेपर हुआ। इसमें ज्यादातर विद्यार्थियों को ऐतिहासिक घटनाओं की तारीख को लेकर समस्या हुई। पेपर देकर निकले विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर तो ठीक हुआ, लेकिन वर्ष व तारीखों को लिखना मुश्किल हो गया। डीआईओएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा कराए जाने का निर्देश दिया। दोनों पालियों में 80 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह 8:00 बजे से पहली पाली का पेपर शुरू हुआ। इसमें इंटरमीडिएट के उर्दू का पेपर हुआ। इसके लिए पंजीकृत 383 विद्यार्थियों में से 362 उपस्थित रहे और 21 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के इतिहास विषय की परीक्षा हुई। इतिहास विषय के लिए पंजीकृत 1497 में से 1438 ने परीक्षा दी, 59 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देकर लौटीं सृष्टि ने बताया कि ऐतिहासिक घटनाओं से संंबंधित प्रश्न आए। बहुविकल्पीय प्रश्नों के विकल्प ने भी भ्रमित किया, काफी माथापच्ची करनी पड़ी। शुभम शुक्ला ने कहाकि पेपर तो ठीक हुआ, बस कई प्रश्नों में पूछी गई तारीखें और सन याद नहीं आने पर छोड़ना पड़ा। डीआईओएस मृदुला आनंद ने शांति प्रसाद इंटर कॉलेज बलुहवा, मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा, सदगुरु शिक्षा निकेतन रामनगर, मीरा देवी पटेल कॉलेज बहादुरगंज आदि केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें